मुंबई। लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों से आज यानी, 4 जून को सेंसेक्स करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1300 अंकों की गिरावट है, ये 21,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था।
भारतीय शेयर बाजार में तेज बिकवाली के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ, जिससे मंगलवार, 4 जून को इंट्राडे कारोबार में उनकी वेल्थ लगभग ₹38 लाख करोड़ कम हो गई। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप मंगलवार दोपहर 12:15 बजे के आसपास ₹388 लाख करोड़ हो गया। एक दिन पहले यह लगभग ₹426 लाख करोड़ था।
Read More: सोने का दाम में गिरावट, चांदी के रेट में कोर्ई बदलाव नहीं, जानें किस भाव में बिक रहा है




