नई दिल्ली। हेल्थ इंश्योरेंस ( health insurance) पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) कम करने को लेकर कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सोमवार को GST काउंसिल की 54वीं मीटिंग में इस पर चर्चा संभव है। अगर इंश्योरेंस पर GST कम या खत्म होता है तो इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उनके लिए इंश्योरेंस लेना सस्ता हो जाएगा।
मीटिंग में ऑनलाइन गेमिंग पर कंडीशन रिपोर्ट समेत और भी कई मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र और राज्य टैक्स अधिकारियों वाली फिटमेंट समिति लाइफ, हेल्थ और री-इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगाए गए GST और रेवेन्यू से जुड़ी एक रिपोर्ट पेश करेगी। मीटिंग के बाद इसमें लिए गए सभी फैसलों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल रहेंगी।
बता दें कि GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग 22 जून को हुई थी। तब दूध के डिब्बों और सोलर कुकर पर 12% टैक्स लगाने का फैसला किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला ने कहा था कि फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए फेज्डवाइज यानी चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन लागू किया जाएगा। वहीं, भारतीय रेलवे की प्लेटफॉर्म टिकट, रिटायरिंग रूम और वेटिंग रूम जैसी सर्विसेज को GST से छूट दी गई।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




