img

नई दिल्ली। दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी कर दी है। इससे अबमहंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसका फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। DA हर 6 महीने में बढ़ता है। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।

बता दें कि महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है।

यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है।

इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।


Read More: EPFO से जुड़े कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब एटीएम और UPI से निकलेगा पीएफ का पैसा, जानें कैसे