img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मंगलवार दोपहर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वह प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय बोले- कौन-कहां से लड़ेगा, आज शाम तक सब क्लियर हो जाएगा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उज्जवल रमण के आने से पार्टी को ताकत मिली है। उनके साथ मिलने से पूरे प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। 


उज्जवल रमण ने कहा कि संविधान खतरे में है। जनतंत्र खतरे में है। भाजपा का विरोध करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। दोनों दलों के नेताओं का विश्वास मिला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के आधार पर प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।। कोशिश होगी कि प्रयागराज सीट उनकी झोली में डाल सकूं।


Read More: हरदोई में बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर