डेस्क। एक अप्रैल से आपके जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। कई चीजों के नियमो में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) के किसी योजना में निवेश किये हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की योजनाओं के तहत सरकार आम लोगों को लाभ देती है। कई योजनाओं के तहत सरकार आम आदमी को कम निवेश पर ज्यादा रिटर्न देती है। साथ ही यह टैक्स सेविंग के साथ-साथ लोन आदि का लाभ भी देता है। अब सरकार ने इस फायदे को और बढ़ाने के लिए तीन बड़े बदलाव किए हैं।
बजट 2023 के दौरान सरकार ने पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की दो बचत योजनाओं के तहत कुछ बदलाव किए। इसके साथ ही एक नई योजना शुरू की गई, जो महिलाओं के लिए है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में खास बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं क्या थे बदलाव
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
बजट 2023 के दौरान सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के निवेशक अब पहले की तुलना में दोगुना निवेश कर सकेंगे। पहले यह राशि 15 लाख रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया गया है। सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए योजना 2004 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत ब्याज दर 8 फीसदी है और न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। इस योजना के तहत अर्जित ब्याज कर मुक्त नहीं है।
मासिक आय योजना
मौजूदा बजट के दौरान एमआईएस में निवेश की सीमा 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है. वहीं, ज्वाइंट अकाउंट के तहत लिमिट को 9 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। मंथली इनकम प्लान के तहत निवेशकों को हर महीने ब्याज का पैसा मिलेगा। मौजूदा समय में इस योजना के तहत सालाना ब्याज 7.1 फीसदी है. यह पंचवर्षीय योजना है।
महिला सम्मान बचत योजना
केंद्र सरकार ने बजट 2023 के दौरान इस योजना की घोषणा की थी। यह योजना एक अप्रैल से शुरू हो रही है। सरकार ने निवेश योजनाओं में अधिक महिलाओं को शामिल करने के लिए यह योजना शुरू की है। साथ ही यह योजना गरीब महिलाओं को कम समय में अधिक लाभ देगी। इस योजना के तहत आप 2 लाख रुपए 2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं और इसके बदले में आपको 7.5 फीसदी की दर से पैसा मिलेगा।




