img

लखनऊ। UP Resident Doctors Strike: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के हत्या के मामलें मे डॉक्टरों में जबरदस्त आक्रोश है। इस असर उत्तर प्रदेश में भी देखने का को मिल रहा है।  UP के 4 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को भी हड़ताल पर हैं। इससे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के इलाज का संकट बढ़ेगा। लखनऊ में KGMU, SGPGI और लोहिया संस्थान सहित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर भी स्ट्राइक पर रहेंगे।

लखनऊ के केजीएमयू में अपना विरोध दर्ज कराते रेजिडेंट डॉक्टर

बड़ी बात ये है कि हड़ताल के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर, OPD समेत सभी रूटीन मेडिकल सेवाएं भी ठप रहेंगी। गंभीर मरीजों का ट्रॉमा सेंटर इमरजेंसी में इलाज होता रहेगा, लेकिन बाकी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले सोमवार को प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को बिना इलाज ही OPD से वापस लौटना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद OPD में नए पर्चे नहीं बने और जांच भी प्रभावित हुई।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत