img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर 2 फीट पानी भर गया। नाले ओवरफ्लो हो गए। वजीरगंज इलाके में 6 साल की बच्ची नाले में बह गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण मासूम का अब तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है।

करीब 1 घंटे की बरसात में सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में जलभराव है। लोग सड़क किनारे की दुकानों, ब्रिज के नीचे और मस्जिदों के गुंबद तले खुद को बचाते दिखे। BBD बैडमिंटन अकादमी के सामने तेज हवा चलने से पेड़ की डाल गिर गई। इसकी चपेट में बिजली की केबल आने से इलाके में सप्लाई बंद कर दी गई है।

शहर के अमीनाबाद, हजरतगंज, चौक, गोमती नगर, चारबाग, गुडंबा समेत कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। चारबाग, घंटाघर, चौक समेत कई इलाकों में जल भराव है। इमामबाड़ा क्षेत्र के दुकानदार और ग्राहक भी परेशान नजर आए। कई इलाकों में घरों से लोग पानी निकालते नजर आए।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत