img

टेक न्यूज। अगर आपका बजट कम है और नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय रियलमी ने धांसू स्मार्टफोन लांच किया है। रियलमी का यह फोन कम दाम में बेहतरीन फीचर के साथ बाजार में पेश किया गया है।

कम्पनी ने अपनी सी सीरीज में Realme C63 5G फोन को 10 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लेकर आई है। फोन को दो कलर ऑप्शन Forest Green और Starry Gold में लाया गया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Realme C63 5G के बारे में जानकारी दे दी थी। फोन को MediaTek Dimensity 6300 Processor के साथ लाया जा रहा है। इस फोन की कीमत के साथ-साथ सेल डिटेल्स को लेकर भी जानकारियां आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में -

Realme C63 5G के फीचर्स

-Realme C63 5G में MediaTek Dimensity प्रोसेसर रियलमी फोन को Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर (2x Cortex-A76 @ 2.4GHz 6x Cortex-A55 @ 2GHz) और Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू के साथ लाया गया है।

-8GB तक रैम रियलमी फोन 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x RAM के साथ लाया गया है। इस फोन को 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2TB तक के एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ आता है। न्यूली लॉन्च रियलमी फोन 6.67 इंच, 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, HD+ स्क्रीन, 240Hz टच सैम्पलिंग रेट और 625 nits निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन 50/60/90/120Hz डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

- यह 5G फोन Galaxycore GC32E1 सेंसर के साथ 32MP रियर कैमरा और LED Flash के साथ आता है। फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। Realme C63 5G फोन को कंपनी 5000mAh बैटरी और 10W क्विक चार्ज के साथ लाती है। रियलमी फोन Android 14 with realme UI 5.0 पर रन करता है। फोन 3.5mm ऑडियो जैक, 1115 Ultra Linear Bottom पोर्टेड स्पीकर, Bluetooth 5.3, Side-mounted फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


Read More: सरकार ने WhatsApp से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा, मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा