img

इटावा। इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा बुधवार सुबह 6.30 बजे थाना इकदिल के पिलखर गांव के पास हुआ। मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दो बच्चे और एक महिला घायल है।

अर्टिगा सवार दिल्ली से हमीरपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से अर्टिगा ट्रक में जा टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

थोड़ी देर में आस-पास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि अर्टिगा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दो आदमी और एक महिला का शव सीट के नीचे मिला है।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत