img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश को विभाजन की ओर ले जाना चाहता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिन चीजों का उल्लेख किया गया है, वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए खतरनाक संकेत करता है। वह देश को एक बार फिर तीन तलाक और पर्सनल लॉ लागू करने की बात कर रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा कि दूसरे चरण में आज लोकसभा के 13 राज्यों के 89 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव आज सम्पन्न हो जाएगा। कुल मिलाकर 191 सीटों पर आज शाम तक चुनाव हो जाएंगे। देश के अंदर जो उत्साह है। लोगों के मन में मोदी के कार्यों को लेकर जो उमंग है, सकारात्मक माहौल है, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। फिर एक बार देश के अंदर मोदी की सरकार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार को उन्होंने कहा कि देश कार्य को देखना चाहता है। मोदी ने देश को 10 साल में एक नई दिशा दी है। आजादी के समय से लेकर अबतक यह स्वार्मिम काल है। देश के अंदर विभिन्न सेक्टर में कुछ नया करके दिखाया है। भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मेरा मानना है कि मोदी के नेतृत्व में चार जून को जब परिणाम आएंगे तो फिर से मोदी सरकार बनेगी।

सीएम योगी ने कहा कि यह कहना है कि चुनाव में महत्वहीन मुद्दे आ रहे हैं, इससे मै पूरी तरह सहमत नहीं हूं। चुनाव के शुरुआत में हम लोगों ने मोदी की गारंटी जो विकास, सुशासन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे ही चुनाव के दौरान जनता के बीच लेकर गए। इस बीच इंडी गठबंधन की कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र सामने आ गया। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र जिन चीजों का उल्लेख किया है, वह भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए बहुत खतरनाक संकेत करता है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, इस पूरे मामले में हमेशा संदिग्ध रहा है। स्वाभाविक रूप से यह मुद्दे प्रासांगिक हो जाते हैं। हमने विकास के मुद्दे पर जोर दिया। मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज को लेकर जनता के बीच गए लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र ने हम सबको अपनी खींचा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा का बयान सबने पढ़ा। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक सरकार ने धर्म के आधार पर आरक्षण का बंदर बाट किया है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे