लखनऊ। समाजवादी पार्टी सपा के नेता आजम खान के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने बुधवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई मौलाना अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी बताई जा रही है। रामपुर में आजम की कोठी के अलावा आयकर विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ में भी रेड मारी है। वहीं, छापेमारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जायेंगे।
रामपुर में ही आजम के करीबी पूर्व सपा विधायक नसीर खान के घर पर भी आयकर ने छापा मारा। इसके अलावा, सीतापुर में नामचीन रीजेंसी स्कूल में टीम सर्च अभियान चला रही है। यह स्कूल एमएफ जैदी का है। बताया जा रहा है कि जैदी जौहर ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आजम खान के जौहर ट्रस्ट के सभी 11 ट्रस्टी के यहां पड़ा छापा है। रामपुर के भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 2019 में इनकम टैक्स विभाग में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि ट्रस्ट को 60 करोड़ का डोनेशन देने वाले लोगों ने खुद कभी इनकम टैक्स नहीं भरा है। हालांकि, आयकर विभाग की तरफ से इ
Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती




