img

टेक डेस्क। वॉट्सऐप (WhatsApp) पर चैटिंग करना अब पहले ज्यादा मजेदार हो जाएगा। मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नया कमाल का फीचर ला रहा है। इस फीचर का नाम स्टिकर सजेशन फीचर ।

यह फीचर फिलहाल आईफोन यूजर के लिए रोलआउट किया जाएगा। लेकिन बाद में इस फीचर को एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर के लिए रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि सवाल उठता है कि आखिर स्टिकर सजेशन फीचर का फायदा क्या है, तो बता दें कि यह फीचर आपको बताएगा आखिर आपको किसी मैसेज के रिप्लाई में कौन सा स्टीकर भेजना चाहिए। इससे आपकी चैटिंग का एक्सपीरिएंस पहले से ज्यादा मजेदार हो जाएगा।

डब्ल्यू बीटा इंफो (w beta info) की रिपोर्ट की मानें, तो स्टिकर सजेशन को iOS यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इस फीचर को बीटा टेस्टर के लिए रोलआउट किया गया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आपको वॉट्सऐप का 23.14.0.7 अपडेट वर्जन इंस्टॉल करना होगा।

वॉट्सऐप स्टीकर फीचर उस वक्त काम करेगा, जब आप कोई इमोजी मैसेज के लिए सेलेक्ट करेंगे, उस वक्त इमोजी सी जुड़ा स्टिकर का ऑप्शन मिलेगा। आपको वॉट्सऐप की तरफ से कई सारे स्टीकर को उपलब्ध कराया जाएगा। आप उसमें से किसी एक स्टीकर को सेलेक्ट कर पाएंगे। हालांकि यह जरूरी नहीं होगा, अगर आपको स्टीकर पसंद आता है, तभी उसे भेजे। यह एक तरह का सजेशन होगा, जिसे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से तय कर सकते हैं।


वॉट्सऐप को नए फीचर रोलआउट होने के बाद आपको वॉट्सऐप कीबोर्ड के टॉप पर स्टीकर सजेशन का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार होगा, जिन्हें स्टीकर ढूढ़ने में मुश्किल होती है।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार