img

बिजनेस डेस्क। हमें कई चीजों के लिए नकदी की जरूरत होती है।  क्योंकि अब ऑनलाइन का जमाना है इसलिए लोग कैश लेकर नहीं चलते लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो ये एक समस्या बन जाती है। ऐसे में आपको एटीएम (ATM) ढूंढना होगा और वहां से कैश निकालना होगा। लेकिन जब आपके पास एटीएम ही नहीं होगा तो आप पैसे कैसे निकालेंगे। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जहां आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी….

बिना कार्ड ऐसे निकलेगा पैसा

1-आप बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हैं. इसके लिए आप को अपने फोन में मौजूद UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2-एटीएम पर पहुंचने के बाद आपको एटीएम स्क्रीन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको वहां तीन विकल्प दिखाई देंगे। इसमें UPI कैश निकासी, ICCW, इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश निकासी शामिल होगी। इनमें से किसी एक पर क्लिक करने के बाद आपको आगे बढ़ना होगा। 

3-इसके बाद जितनी राशि आप निकालना चाहते हैं उसे दर्ज करें, विथड्रॉल पर क्लिक करें। एटीएम मशीन में एक QR कोड दिखाई देगा. इसके बाद आपको अपने फोन से यूपीआई ऐप खोलना होगा और एटीएम मशीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा। इस तरह आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से कैश निकाल पाएंगे।

4-अगर आप यूपीआई के जरिए एटीएम से कैश नहीं निकाल पा रहे हैं। फिर आप अपने बैंक के ऐप के जरिए भी कैश निकाल सकते हैं. भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और अन्य बैंक भी आपको बिना एटीएम कार्ड के ऐप के जरिए नकदी निकालने की सुविधा देते हैं।

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े