बिजनेस/टेक डेस्क। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने लेन-देन को बेहद सरलबना दिया है। लेकिन अक्सर यह चिंता होती है कि अगर इंटरनेट काम न करे, तो भुगतान कैसे किया जाए।यह है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ऐसी सुविधा विकसित की है, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस सुविधा का उपयोग करने का तरीका।
बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने का तरीका
1. सबसे पहले अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें।
2. आपकी स्क्रीन पर विभिन्न भाषाओं के विकल्प दिखेंगे। अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करने के लिए संबंधित नंबर टाइप करें।
3. स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों में से अपनी आवश्यक बैंकिंग सेवा का चयन करें। जैसे कि पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, लेन-देन का विवरण देखना
4. पैसे ट्रांसफर करने के लिए ‘1’ दबाएं और ‘सेंड’ पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर आपको भुगतान के विभिन्न विकल्प मिलेंगे, जैसे: मोबाइल नंबर, UPI ID
सेव किए गए संपर्क, बैंक खाता विवरण, अपनी सुविधा अनुसार विकल्प चुनें और ‘सेंड’ पर क्लिक करें।
6. अगर आपने मोबाइल नंबर चुना है, तो प्राप्तकर्ता का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
यदि अन्य विकल्प चुना है, तो UPI ID या बैंक डिटेल्स दर्ज करें।
7. वह राशि दर्ज करें, जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं, और ‘सेंड’ दबाएं। पेमेंट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अपना UPI पिन दर्ज करें।
सुविधा का फायदा
यह सुविधा उन जगहों पर भी काम करती है, जहां इंटरनेट की उपलब्धता नहीं है। केवल एक USSD कोड डायल करके आप सभी बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
यह सुविधा NPCI द्वारा समर्थित है, जो इसे पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है। बिना इंटरनेट UPI पेमेंट के लिए ध्यान रखें ये बातें आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
लेन-देन के लिए आपके पास सक्रिय UPI पिन होना आवश्यक है। USSD सेवा का उपयोग करते समय किसी अन्य व्यक्ति के साथ पिन साझा न करें।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




