img

टेक डेस्क। आईफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर।  नए साल में फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 बेहद कम दामों में मिल रहा है। डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट पर इस फोन को खरीदने पर बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। आइए जानें कि कैसे आप लेटेस्ट आईफोन को महज 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 के सभी स्टोरेज वेरिएंट पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके चलते 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत घटकर सिर्फ 73,999 रुपये रह गई है। अब अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आप 4000 रुपये की और छूट पा सकते हैं। जिसके बाद iPhone 15 की कीमत घटकर महज 69,999 रुपये रह गई है।

किस्तों में भी खरीद सकते हैं

iPhone 15 को आप 6 महीने की आसान किस्तों में भी खरीद सकते हैं. जिसमें 11,684 रुपये की मासिक किश्त आएगी। इसके अलावा किस्तों पर खरीदारी पर एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए मिलने वाले डिस्काउंट का भी लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स iPhone 15 Plus पर 5000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर 82,999 रुपये में लिस्टेड है। एचडीएफसी बैंक के ऑफर के तहत iPhone 15 प्लस का 128 जीबी मॉडल फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

हालाँकि, फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर कोई विशेष छूट नहीं है। लेकिन यूजर्स यहां भी एचडीएफसी बैंक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, जिसके बाद आपको प्रो मॉडल 1,28,99 रुपये और प्रो मैक्स मॉडल 1,53,990 रुपये में मिल सकता है।

फीचर्स

लॉन्च के समय iPhone 15 की कीमत 79,990 रुपये थी। यह डिवाइस आम तौर पर अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 77,990 रुपये में उपलब्ध है। iPhone 14 के मुकाबले iPhone 15 में कई अच्छे फीचर है। जैसे iPhone 15 को डायनामिक आइलैंड मिलता है। तो चार्जिंग पोर्ट में USB-C टाइप पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.1 इंच XDR OLED स्क्रीन है। iPhone 15 Apple के A16 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 3349 एमएएच की बैटरी है, जो 20 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार