img

टेक न्यूज। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने नेटवर्क और सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही ग्राहकों के लिए एक शानदार सालाना रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह नया प्लान प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स को कड़ी टक्कर दे रहा है।


BSNL ने 1999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो बजट फ्रेंडली और लंबी वैलिडिटी वाला है। इस प्लान की खासियत यह है कि ग्राहक को पूरे 365 दिनों से भी अधिक वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद ग्राहक को अगले साल तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा।

प्लान के फायदे

अनलिमिटेड कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर पूरे साल के लिए फ्री कॉलिंग की सुविधा।

डेटा: इस प्लान में कुल 600GB डेटा दिया जाता है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए आदर्श है।

एसएमएस: रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा।
 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार