img

  • हादसे में आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर ,सीएम योगी ने जनहानि पर जताया दुख

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार सुबह हुए मार्ग दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया है, जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को थाना क्षेत्र इकौना के कर्मोहना दकाही गांव में भगौती प्रसाद (70) की मौत की हो गई थी। लुधियाना में रहकर काम कर रहे उनके पारिवार के 14 सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इनोवा पीबी 29 एच 4067 से अपने गांव आ रहे थे।

शनिवार सुबह जब गाड़ी सोनरई गांव के पास पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और इनोवा पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। हादसे में 
हादसे में हीरालाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30) पुत्र बेकारु निवासी गांव कर्मोहना थाना इकौना, मुकेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (30) निवासी कर्मोहना, पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन पुत्र भगौती (28) निवासी कर्मोहना, वीरू उर्फ अमित पुत्र हीरालाल नौ वर्ष निवासी कर्मोहना, रामा देवी पत्नी रामफेरन (42) निवासी टेडवा थाना ललिया बलरामपुर और वाहन चालक हरीश कुमार पुत्र सोमनाथ (42) वर्ष निवासी अर्जुन कॉलोनी लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा, ननके उर्फ सुशील कुमार पुत्र भगौती परसाद (35) कर्मोहना, सुरेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (42) निवासी कर्मोहना, नीतू पत्नी हीरालाल (28) निवासी कर्मोहना, नीलम पत्नी मुकेश (25), बबलू पुत्र गोपाल (8), सरिता पत्नी बबलू (30) ,रूही पुत्री बबलू (9), काव्या उर्फ लाडो पुत्री बबलू (5) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।


Read More: परिवार नियोजन: ‘अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प