img

नई दिल्‍ली। Bank Holidays October: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अगर आप बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटाना चाहते हैं तो यह खबर आप के लिए बेहद जरुरी है। इस महीने 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।  आइये देखते हैं बैंकों की छुट्टी की सूची…..

अक्टूबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

 1 अक्टूबर: विधानसभा चुनाव हैं जिसके कारण जम्मू और कश्मीर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी, इसलिए इस दिन राजस्थान में बैंकों की छुट्टी रहेगी

6 अक्टूबर: रविवार है, इसलिए देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी

10 अक्टूबर: महा सप्तमी होने के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी

11 अक्टूबर: महानवमी होने के कारण बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक और रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे

12 अक्टूबर: आयुध पूजा, दशहरा और दूसरा शनिवार होने के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी

13 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर गंगटोक के बैंकों की छुट्टी रहेगी

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा होने के कारण कोलकाता और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

17 अक्टूबर: कटि बिहू के अवसर पर असम में और इसी दिन प्रगट दिवस यानी महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बेंगलुरु, गुवाहाटी और शिमला के बैंकों में छुट्टी रहेगी

20 अक्टूबर: देशभर के बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी

26 अक्टूबर : महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में और परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे

27 अक्टूबर: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे

31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन है, इसलिए इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े