नई दिल्ली। Bank Holiday News: आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है। अगर आप इस महीने अपने बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटाने की सोच रहें हैं तो यह खबर आप को जरुर पढ़नी चाहिए। इस महीने 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं...
जुलाई की बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे |
| 2 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 5 जुलाई | गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती | जम्मू और श्रीनगर |
| 6 जुलाई | एमएचआईपी दिवस | मिजोरम |
| 8 जुलाई | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 9 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 11 जुलाई | केर पूजा | त्रिपुरा |
| 13 जुलाई | भानु जयंती | सिक्किम |
| 16 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 17 जुलाई | सिंग डे | मेघालय |
| 21 जुलाई | त्शे-जी | गंगटोक |
| 22 जुलाई | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 23 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 28 जुलाई | आशूरा | जम्मू-श्रीनगर |
| 29 जुलाई | मुहर्रम | सभी जगह |
| 30 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




