नई दिल्ली। Bank Holiday News : आज से जून महीना शुरू हो गया है। अगर आप इस महीन बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आप को जरुर पढ़नी चाहिए। क्योंकि इस महीने बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यहां देख लें कि जून में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद।
ये है जून की बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
4 जून रविवार सभी जगह
10 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
11 जून रविवार सभी जगह
15 जून राजा संक्रांति मिजोरम और ओडिशा
18 जून रविवार सभी जगह
20 जून कांग रथ यात्रा मिजोरम और ओडिशा
24 जून चौथा शनिवार सभी जगह
25 जून रविवार सभी जगह
26 जून खर्ची पूजा त्रिपुरा
28 जून ईद उल अजहा केरल, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर
29 जून ईद उल अजहा देश के ज्यादातर राज्यों में
30 जून रीमा ईद उल अजहा मिजोरम और ओडिशा
Read More: Gold-Silver Price: सोना 940 रुपये सस्ता, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का हाल




