अयोध्या। Ayodhya Murder News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक जघन्य वारदात हुई। यहां ब्रेकअप से नाराज एक प्रेमी ने युवती को खौफनाक मौत दी। आरोपी ने पहले युवती की हत्या की बाद में सबूत मिटाने के लिए उसका शव केमिकल से जला दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने बताया कि गोसाईगंज स्थित रेलवे के खंडहर डाक बंगले में एक युवती की सड़ी गली लाश मिली। उसके सिर्फ हाथ–पैर सुरक्षित हैं। ज्यादातर बॉडी गल चुकी थी। शव के अवशेष को कब्जे में लेकर त्वरित छानबीन की गई। मृत युवती की पहचान 24 अगस्त से लापता अंबेडकरनगर की रहने वाली कमला देवी की बेटी सविता के रूप में हुई है।
जांच में पाया गया कि हत्यारे द्वारा वारदात में युवती की हत्या कर केमिकल से गलाने की कोशिश की गई थी। बॉडी में कपड़ा भरा और सिर गायब था। पहचान के आधार पर जब मृतक युवती की कॉल डिटेल निकाली गई तो कुछ हत्या को लेकर अहम जानकारी मिली। इसी कड़ी को जोड़ते हुए बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित दिलीप कुमार ने अपना गुनाह स्वीकारा कि हत्या उसने ही की है। उससे ब्रेकअप के बाद सविता दूसरे युवक के संपर्क में आ गई थी। वह उससे बदला लेने की ठान ली। इसी वजह से उसने युवती को बुलाया और रेलवे के खंडहर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने उसके शरीर को केमिकल से जलाया लेकिन कुछ अवशेष बच गए। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपित के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है
Read More: हरदोई में बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर




