img

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की मतगणना का काम मंगलवार सुबह 8 बजे से चल रहा है। लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर रमाबाई स्थल में सुबह 8 बजे से वोट की गिनती शुरू है। लखनऊ-मोहनलालगंज में दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलट गिने गए।


इसके बाद EVM खोली गई। पोस्टल बैलेट के रुझान में लखनऊ से राजनाथ सिंह 3 हजार 151 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर 30 हजार 669 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

लखनऊ में 30 राउंड और मोहनलालगंज में 42 राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट आएगा। लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से कौशल किशोर प्रत्याशी हैं। राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा और कौशल किशोर का मुकाबला सपा के आरके चौधरी से है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे