टेक डेस्क। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप (WhatsApp) पर लोग रोजाना ढेर सारे मैसेज, फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन कई बार कुछ चैट्स इतनी पर्सनल या सीक्रेट होती हैं जिन्हें हम नहीं चाहते कि कोई और देखे। ऐसे में आपको अपनी चैट को प्राइवेट रखने की जरूरत होती है, और WhatsApp में एक ऐसा फीचर है जो आपको अपनी खास चैट्स को लॉक करने की सुविधा देता है, वह भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के।
कैसे करें चैट लॉक
-सबसे पहले अपने WhatsApp को ओपन करें।
-अब उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट पर जाएं, जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।
-फिर, उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर क्लिक करें।
-इसके बाद स्क्रॉल करके नीचे जाएं, जहां आपको “Chat Lock” का ऑप्शन दिखाई देगा।
-इस ऑप्शन पर टैप करने के बाद, डिवाइस का लॉक वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह वेरिफिकेशन फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या पिन के जरिए किया जा सकता है।
-एक बार वेरिफिकेशन हो जाने पर, आपकी चैट लॉक हो जाएगी।
::::::::::::::::::
लॉक चैट को खोलने का तरीका
-लॉक करने के बाद जब भी आप उस चैट को खोलना चाहेंगे, तो आपको फिर से वही सिक्योरिटी पासवर्ड (फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या पिन) डालना होगा।
-यह सुनिश्चित करता है कि जब आप आसपास न हों, तब भी कोई आपकी सीक्रेट चैट्स को नहीं देख सकता।
-यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनके बच्चे या दोस्त अक्सर उनका फोन इस्तेमाल करते हैं।
-अब चाहे आपकी चैट्स में कोई पर्सनल बातचीत हो या किसी काम से जुड़ी कॉन्फिडेंशियल जानकारी हो, Chat Lock की मदद से आप पूरी तरह से सुरक्षित रह सकते हैं।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




