img

लखनऊ/जपपुर। Threat To Bomb Schools: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्कूलो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना से हड़कंप मच गया । आनन फानन मे दोनों की ही शहरों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में  विबग्योर, एलपीएस के साथ एक अन्य स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल मैनेजमेंट ने जानकारी मिलते ही बच्चों की छुट्टी कर दी।एसएचओ दीपक कुमार पांडे ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट को सुबह 8 बजे बम की सूचना मिली थी। बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे। तब मैनेजमेंट ने तुरंत स्कूल बंद करने का डिसीजन लिया

वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर राजधानी के 6 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने सभी स्कूल के प्रिंसिपल को सुबह-सुबह मेल के जरिए स्कूल की बिल्डिंग में बम होने की सूचना दी। आनन-फानन में सारे स्कूल को खाली करवाया गया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। सभी स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाला गया है। पुलिस मेल करने वाले व्यक्ति की ईमेल आईडी की जानकारी निकाल रही है। एक दिन पहले जयपुर समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे