मुंबई। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। गौतम अडाणी ने शेयरों में आई तेजी के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है, वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं।

गौतम अडाणी की नेटवर्थ बढ़कर इस साल 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.12 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 665 मिलियन यानी करीब 5 हजार करोड़ रुपए बढ़कर 97 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.07 लाख करोड़ रुपए पर है।
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क 18.31 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी है। उनके बाद 14.06 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.98 लाख करोड़ रुपए हैं।
Read More: सोना महंगा, चांदी ने भी लगाई छलांग, सर्राफा बाजर में तेजी, जानें आज का रेट




