धर्म डेस्क। Akshaya Tritiya-2024: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जा रही है। इस पर्व को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. ये दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से मनाया जाता है। यह दिन को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।आइए जानते है वह उपाय जिनसे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी…….
1-अक्षय तृतीया के दिन अगर आप घर की तिजोरी में श्रीयंत्र रखते हैं तो आपके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती. श्रीयंत्र को तिजोरी में रखने से पहले आपको इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले गंगाजल से इसे पवित्र कर लें. उसके बाद यंत्र पर अक्षत लगाएं. इसके उपरांत ‘ऊँ श्रीं’ मंत्र का 108 बार जप करें.
2- अक्षय तृतीया पर सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना को पूरा करने के लिए कुबेर यंत्र विधि-विधान से स्थापित करें. पूजा के बाद इसे तिजोरी में रख दें. समय-समय पर इसकी उपासना करते रहें जैसे पूर्णिमा, धनतेरस, दिवाली पर. कहते हैं इसके प्रभाव से धन की किल्लत नहीं होती.
3- अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया पर चांदी के सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें या फिर जिस जगह पर आप पैसे रखते हैं वहां इसे रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं होती और पैसों से तिजोरी हमेशा भरी रहती है.
4-अगर आप अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर में ले आते हैं और उसे तिजोरी में धन के स्थान पर रखते हैं तो, धन वृद्धि होती है. हिंदू धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे घर लाने पर दुख-दरिद्रता से आपको मुक्ति मिलती है. इससे साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरेसती रहेगी.
(Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। kanvkanv.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)




