img

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग के शक में छापेमारी की है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, ED ने मुंजाल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया है।

ED ने यह कार्रवाई डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस मामले से इनपुट मिलने के बाद की। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पवन मुंजाल के एक करीबी को भी एयरपोर्ट पर बड़ी मात्रा में अघोषित विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा था। ईडी की कार्रवाई की खबर के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में करीब 4% की गिरावट देखी गई है। यह 3083 रुपए पर कारोबार कर रहा है।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े