टेक डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है। BSNL के ग्राहक अब 5G सिम कार्ड को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यूजर्स को 90 मिनट में सिम कार्ड घर तक भी पहुंच जाएगा। यह सुविधा उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, जो सिम कार्ड लेने के लिए BSNL के दफ्तरों में भीड़ से बचना चाहते हैं। आइए जानते हैं BSNL के 5G सिम कार्ड को ऑनलाइन बुक करने का पूरा प्रोसेस
ऐसे करें 5G सिम बुक
-सबसे आपको https://prune.co.in/ वेबसाइट पर जाना होगा
-इसके बाद Buy SIM Card पर क्लिक करें और अपने देश में भारत चुनें.
-इसके बाद अपनी पसंद का FRC प्लान चुनें (FRC का मतलब फर्स्ट रिचार्ज कूपन होता है, जो सिम को एक्टिव करने के लिए पहला रिचार्ज है).
-वेबसाइट पर मांगी गई सभी जानकारियां, जैसे आपका नाम, पता और फोन नंबर भरें. इसके बाद, वेबसाइट द्वारा भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को भी दर्ज करें.
-अब पता लिखकर अंत में वेबसाइट पर दिए गए बाकी निर्देशों का पालन करें। इनमें पेमेंट जानकारी देना और ऑर्डर कन्फर्म करना शामिल हो सकता है.
-इसके बाद आपका सिम कार्ड अगले 90 मिनट में आपके घर पहुंच जाएगा. हालांकि ये सर्विस अभी कुछ ही जगहों पर शुरू की गई है।
BSNL 5G और मोबाइल प्लान की दरों में बढ़ोतरी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कहा था कि अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगाए जाएंगे, और 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके 5G सेवाएं सक्षम की जाएंगी। इसके अलावा, खबर यह भी सामने आई है कि टेलीकॉम कंपनियां आने वाले महीनों में 10 से 20 प्रतिशत तक मोबाइल प्लान की दरों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसे में BSNL की ओर स्विच करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह अपने यूजर्स के लिए किफायती सेवाएं प्रदान करता है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




