धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में दुर्भाग्य को दूर करने और सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए पीली सरसों (Yellow Mustard) के कुछ बेहद आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं। तंत्र शास्त्र में पीली सरसों को मां लक्ष्मी और मां बगलामुखी से जोड़कर देखा जाता है, जो बुरी शक्तियों को सोखकर घर में धन-धान्य के रास्ते खोलती है। आइए जानते हैं पीली सरसों के उन 5 ज्योतिषीय टोटकों के बारे में, जो आपकी तंगी और परेशानियों को तुरंत दूर कर सकते हैं।
नौकरी में दिक्कत दूर होगी: सुबह की नियमित पूजा के समय गाय के गोबर का एक छोटा उपला (कंडा) सुलगाएं। जब उसमें से धुआं निकलने लगे, तो उस पर पीली सरसों के कुछ दाने डाल दें। अब इस जलती हुई सरसों और उपले के धुएं को अपने पूरे घर के कोने-कोने में दिखाएं। ज्योतिष के अनुसार, इस धुएं से घर की दरिद्रता बाहर निकलती है, सकारात्मकता का संचार होता है और मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है, जिससे रोजगार के नए अवसर बनते हैं।
प्रमोशन में रुकावट खत्म होगी : रविवार या मंगलवार के दिन पीली सरसों के कुछ दानों को हाथ में लें और घर के मुखिया के सिर के ऊपर से घड़ी की सुई की दिशा में (Clockwise) सात बार वार (उसार) लें। इसके बाद इन दानों को ले जाकर घर के मुख्य द्वार से काफी दूर या किसी सुनसान स्थान पर फेंक दें।इस उपाय से मुखिया के ऊपर से सारा नजरदोष खत्म होता है, उनके रास्ते की रुकावटें दूर होती हैं और नौकरी में बड़ा पद व मान-सम्मान हासिल होता है।
सोया भाग्य जगाने का उपाय: रात के समय चांदी या मिट्टी की एक छोटी कटोरी में शुद्ध भीमसेनी कपूर रखें और उसके ऊपर पीली सरसों के दाने डालकर उसे जला दें। इस मिश्रण के जलने से निकलने वाली ऊर्जा घर के वास्तु दोष और पैसों की किल्लत को हमेशा के लिए दूर कर देती है। इससे घर के सदस्यों का भाग्य बहुत तेज होता है और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है।
समृद्धि पाने का उपाय: किसी भी साफ दिन पीली सरसों के दानों को अपने हाथ में लेकर 'ॐ नमः शिवाय' या गायत्री मंत्र का जाप करते हुए घर के सभी कमरों के कोनों में थोड़ा-थोड़ा छिड़क (बिखेर) दें। इसके साथ ही कुछ दाने घर के मुख्य द्वार के बाहर चारों ओर भी छिड़क दें। यह उपाय घर के चारों तरफ एक सुरक्षा कवच (Protection Shield) बना देता है, जिससे कोई भी बुरी नजर या तांत्रिक अभिचार घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाता और जल्द ही परिवार में शुभ समाचार व समृद्धि का आगमन होता है।
Read More: पीली सरसों बदल देगी आपकी किस्मत , इन चमत्कारी उपायों से घर में होगा लक्ष्मी का वास




