टेक न्यूज। WhatsApp News : आजकल हर व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो कर ही रहा है। ऐसे में एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को नए साल में बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि मेटा कम्पनी ने नए साल में व्हाट्सअप (WhatsApp) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कम्पनी की घोषणा के बाद कई लोगों के स्मार्टफोन में व्हाट्सअप (WhatsApp) बंद हो जाएगा। यह नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू होगा। आइये जानते हैं किन किन स्मार्टफोन में व्हाट्सअप (WhatsApp) नहीं चलेगा-
बता दें कि एंड्रॉइड Kitkat साल 2013 में आया था, लेकिन अब ज्यादातर फोन में नए वर्जन आ गए है। इसलिए मेटा ने फैसला किया है कि 1 जनवरी, 2025 से WhatsApp उन फोन पर काम नहीं करेगा जो किटकैट या उससे पुराने वर्जन पर चलते हैं. कंपनी का कहना है कि पुराने वर्जन में नए अपडेट्स को सही से चलाने में दिक्कत आती है, जिससे फोन की सुरक्षा और उसके काम करने के तरीके पर असर पड़ता है.
आइये जानें कौन से फोन है लिस्ट में -
Samsung: Galaxy S3, Galaxy Note 2, Galaxy Ace 3, Galaxy S4 Mini
Motorola: Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014
HTC: One X, One X+, Desire 500, Desire 601
LG: Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, L90
Sony: Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V
हालाँकि कम्पनी यह घोषणा पहली बार नहीं कर रही है इसके पहले भी कम्पनी ने पुराने फोन पर WhatsApp बंद किया है. कंपनी हमेशा यह देखती है कि WhatsApp नए-नए बदलावों के साथ काम करता रहे और सुरक्षित रहे. इसीलिए उन्होंने पहले भी पुराने iOS फोन और पुराने एंड्रॉइड वर्जन पर WhatsApp बंद कर दिया था.
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




