टेक डेस्क। वीवो Vivo स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप वीवो का फोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo Y58 स्मार्टफोन को खरीदें। यह स्मार्टफोन पर कम्पनी ने कीमत में कटौती की है। Vivo Y58 को भारत में 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। अब कम्पनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में एक हजार रूपये की कटौती की है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। आज हम आपको इस स्मार्टफोन की खासियत और कीमत के बारे में बतांएगे। आइये जानें -
Vivo Y58 के फीचर्स
Vivo Y58 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। वीवो का यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वीवो के मिड रेंज का यह फोन Android 14 पर आधारित Funtouch 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
Vivo Y58 की कीमत
Vivo Y58 स्मार्टफोन को 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। इस फोन को कंपनी ने 19,499 रुपये में मार्केट में उतारा था। कीमत में कटौती के बाद वीवो के इस फोन को अब 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉम Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन को ग्रीन और ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




