img

टेक डेस्क। Vi new recharge plan: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन- आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया आकर्षक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ कई दूसरे फायदे भी मिलेंगे।

Vi के इस नये प्लान की कीमत 2399 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को  180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही रोजाना 1.5GB डेटा (कुछ चुनिंदा सर्कल्स में अनलिमिटेड डेटा), हर दिन 100 SMS, और पूरी वैधता अवधि तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

इस प्लान में ग्राहकों को Vi Movies & TV Super का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसे मोबाइल और TV दोनों पर एक्सेस किया जा सकता है। Vi अपने इस प्लान को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर “Bestseller” टैग के साथ प्रमोट कर रहा है, जिससे पता चलता है कि यह यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। हालांकि, कुछ सर्कल्स में डेटा की मात्रा थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर प्रत्येक सर्कल के हिसाब से स्पष्ट जानकारी दी है।

Vi टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक ऐसे ब्रांड के रूप में जाना जाता है जो अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड विकल्प देता है। वर्तमान में कंपनी के पास 110 से भी अधिक प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन उपलब्ध हैं। Vi लगातार अपने प्लान्स को अपडेट करता रहता है, जिसमें नई वैधता, अधिक डेटा बेनिफिट्स, या OTT सब्सक्रिप्शंस जैसे बदलाव शामिल होते हैं।

 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार