img

लाइफस्टाइल डेस्क। वैलेंटाइन डे (Valentine Day) आज यानी 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने के लिए गिफ्ट्स भी देते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें वैलेंटाइन डे या किसी भी खास अवसर पर पार्टनर को गिफ्ट में देने से परहेज करना चाहिए. माना जाता है कि इन चीजों को गिफ्ट करने से रिश्ते में दूरी, तनाव या गलतफहमियां बढ़ सकती है। पहले जान लें किन चीजों से बचना चाहिए....

परफ्यूम: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी या प्रेमिका को परफ्यूम गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि जैसे परफ्यूम की खुशबू उड़ जाती है, वैसे ही रिश्ते में भी दूरी आ सकती है और प्रेम संबंध कमजोर हो सकता है।

घड़ी: पार्टनर को घड़ी गिफ्ट करने से मना किया जाता है। मान्यता है कि घड़ी समय को बांधने का प्रतीक है, जिससे रिश्ते में दूरियां और तनाव बढ़ सकते हैं. इससे भाग्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कांच की चीजें: कांच की चीजें भी गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। कांच का टूटना अशुभ माना जाता है और इसे रिश्तों के टूटने से जोड़ा जाता है। माना जाता है यह संबंधों में अस्थिरता ला सकता है।

काले रंग के गिफ्ट से परहेज : काले रंग का संबंध शनि देव से माना गया है। वैलेंटाइन डे जैसे प्रेम से जुड़े मौके पर काले रंग की चीजें या कपड़े गिफ्ट करने से प्रेम जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है.


Read More: Valentine's Day Special: भूलकर भी अपने पार्टनर ने दें ये गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ सकती हैं दूरियां