लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी (UP Assembly Budget Session 2023) से शुरू होगा। बजट सत्र के लिए विधानसभा और विधान परिषद की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विधानमंडल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण होगा। अभी सत्र का विस्तृत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। लेकिन, 21 या 22 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जा सकता है।हालांकि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद तय होगा कि बजट किस दिन पेश किया जाएगा।
इस बजट में योगी सरकार युवाओं को लेकर बजट में कई बड़े ऐलान कर सकती है। योगी कैबिनट ने सोमवार को प्रस्ताव बाई सर्कुलेशन पास किया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का संयुक्त सत्र में अभिभाषण होगा। इसके बाद शोक प्रस्ताव आएगा, जिसके बाद पहले दिन सदन की कार्यवाही खत्म हो जाएगी।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




