
नई दिल्ली। अगस्त महीने की आज पहली तारीख है। आज से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) में बड़ा बदलाव हो गया है। ऐसे में अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कोई भी पेमेंट करने से पहले आपको इन अपडेट्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में
1- अब आप एक दिन में किसी एक UPI एप से 50 से ज्यादा बार अपना बैंक बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।
2- ऑटो-पे (जैसे EMI, सब्सक्रिप्शन या बिल पेमेंट) अब दिन में किसी भी समय नहीं, बल्कि तय समय स्लॉट्स में होंगे। ये पेमेंट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे के बीच में प्रोसेस नहीं होंगे।
3- अगर कोई पेमेंट अटक जाता है तो आप उसका स्टेटस सिर्फ 3 बार चेक कर सकते हैं, वो भी हर बार 90 सेकेंड के गैप के साथ।
4- बैंकों को चार्जबैक क्लेम रिजेक्ट होने पर NPCI से दोबारा अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, इससे विवाद समाधान तेज होगा।
Read More: ड्रीम-11, रमी, पोकर जैसे ऑनलाइन गेम्स बंद हो सकते हैं, लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश