बिजनेस/टेक डेस्क। आज का दौर डिजिटल पेमेंट का है। ज़्यादातर लोग अपने मोबाइल फ़ोन से पैसे भेज रहे हैं, बिल भर रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल और वॉइस कमांड से UPI पेमेंट कर सकते हैं, वह भी बिना बिना स्मार्टफोन या इंटरनेट के। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने यह सुविधा करने वाला है।
इंडियन ओवरसीज बैंक, एनपीएसटी और मिसकॉलपे के साथ मिलकर आरबीआई के 'यूपीआई 123पे' को लागू करने की तैयारी कर रहा है। यह 'वॉयस-बेस्ड सिस्टम फीचर' फोन यूजर्स को बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देगा।
क्या है 'UPI 123Pay'
'UPI 123Pay' भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की एक पहल है जिसके ज़रिए फ़ीचर फ़ोन पर भी UPI लेनदेन किया जा सकता है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो फ़ीचर फ़ोन उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान करने की सुविधा देती है।
इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए और आपके पास कॉल करने वाला एक फ़ीचर फ़ोन भी होना चाहिए। इसके बाद, आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के पैसे भेज, प्राप्त या अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
कैसे करें उपयोग
-UPI 123Pay का इस्तेमाल आसान है। बस अपने फ़ोन से '08045163666' पर कॉल करें।
-इसके बाद अपनी भाषा का चयन करें।
-फिर, यदि आप पहली बार उपयोगकर्ता हैं, तो अपना बैंक खाता लिंक करें।
-ऐसा करने के बाद, आप “पैसे भेजें” या “शेष राशि जांचें” जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
-पैसे भेजने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी या बैंक विवरण दर्ज करना होगा।
-सभी जानकारी दर्ज करने के बाद राशि दर्ज करें।
-लेनदेन पूरा करने के लिए 'UPI पिन' दर्ज करें।
-अब पुष्टिकरण संदेश आने के बाद कॉल समाप्त करें।
-इसके लिए किसी 'इंटरनेट कनेक्शन' या 'ऐप्लिकेशन' की ज़रूरत नहीं है। यह प्रक्रिया वॉयस कॉल के ज़रिए पूरी होती है।
Read More: 16 साल से कम के बच्चे नहीं चला पाएंगे फेसबुक और इंस्टग्राम, सोशल मीडिया पर बैन




