आगरा। ताजमहल में घुसकर दो युवकों ने मुख्य मकबरे पर ऊपर से जल चढ़ाया। दीवार पर ओम का स्टीकर भी चिपकाया। युवकों ने दावा किया कि वे बोतल में गंगाजल लेकर गए थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें वे कहते हैं कि अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं। हर-हर महादेव।
CISF ने दोनों को युवकों को आगरा पुलिस के हवाले कर लिया। ये दोनों अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और वीनेश कुंतल हैं। यह दोनों मथुरा के रहने वाले हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि यह ताजमहल नहीं, तेजोमहालय शिव मंदिर है।
DCP आगरा सिटी सूरज राय ने कहा। गंगाजल चढ़ाने की जानकारी अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




