img

- इस साल के अंत तक बिटकॉइन के 1 लाख डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली।  Bitcoin Cryptocurrency Rate: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) लगातार मजबूती के नए रिकॉर्ड बना रही है। आज के कारोबार में ये आभासी मुद्रा 90 हजार डॉलर के काफी करीब पहुंच गई। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक बिटकॉइन 1 लाख डॉलर के स्तर तक भी पहुंच सकता है। 

जानकारों को कहना है कि बिटकॉइन (Bitcoin) समेत दूसरे क्रिप्टो करेंसी की कीमत में तेजी आने की सबसे बड़ी वजह डोनाल्ड ट्रंप का वो चुनावी वादा है, जिसमें उन्होंने क्रिप्टो करेंसीज के लिए सपोर्टिव रूल बनाने का की बात कही है। 

बता दें कि अमेरिका में चुनाव होने के 1 दिन पहले 4 नवंबर को बिटकॉइन (Bitcoin) 66,834 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि 6 नवंबर को जैसे ही अमेरिका में हुए चुनाव की काउंटिंग में मिल रहे रुझानों से डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ होता नजर आया, वैसे ही ये क्रिप्टो करेंसी 76,401.40 डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। 

इसके बाद 10 नवंबर को Bitcoin ने 80,092 डॉलर के स्तर पर पहुंच कर मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाया। इसके अगले दिन 11 नवंबर को बिटकॉइन ने 81,800 डॉलर तक की छलांग लगाई, जबकि आज इस क्रिप्टो करेंसी में 89,604.50 डॉलर के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। अमेरिका में चुनाव वाले दिन से लेकर अभी तक बिटकॉइन की कीमत 32.03 प्रतिशत तक तेज हो चुकी है।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन (Bitcoin) रिजर्व बनाने और घरेलू स्तर पर क्रिप्टो करेंसी की माइनिंग को बढ़ावा देने के साथ ही डिजिटल एसेट्स के लिए रेगुलेटर की नियुक्ति करने की बात भी कही थी।

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े