लखनऊ/वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आज यानी बुधवार 53 साल के हो गये हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ उमड़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को एक्स पर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है।
वहीं वाराणसी में भी सपा प्रमुख का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के साथ दुग्धाभिषेक कर अपने नेता के दीर्घ जीवन और सत्ता में वापसी की कामना कर रहे है।
शहर में जगह—जगह पार्टी कार्यकर्ता कहीं केक काट रहे है तो कहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों में फल वितरित कर रहे है। इसी क्रम में महानगर युवजन सभा समाजवादी पार्टी के बैनर तले वरुणा नदी के शास्त्री घाट पर सूर्योदय के समय सात ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरुणा की महाआरती की और अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
Read More: अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन आज, सीएम योगी ने दी बधाई, सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न




