img

प्रयागराज। यूपी पीसीएस (UP PCS) और RO/ARO (रिव्यू और असिस्टेंट रिव्यू अफसर) परीक्षा के हजारों अभ्यर्थी  दो दिन की बजाए परीक्षा एक दिन कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई जिसमें कई छात्र चोटिल हो गए।

नाराज अ​भ्यर्थी लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) से थोड़ी दूर पर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने बटेंगे नहीं। न्याय मिलने तक हटेंगे नहीं।

सोमवार को यूपी पीसीएस और RO/ARO (रिव्यू और असिस्टेंट रिव्यू अफसर) परीक्षा के हजारों कैंडीडेट्स यूपी, MP, बिहार समेत कई राज्यों से आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन पहले से ही तय होने के चलते पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी। आयोग से करीब 500 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी।

कैंडीडेट्स आयोग तक आने पर अड़े हुए थे, ऐसे में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे वहां हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके छात्रों को वहां से हटाया। फिलहाल, आयोग के सभी एंट्री गेट को बंद कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर कहा- UPPSC में धांधली रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत