img

टेक डेस्क।  OnePlus New Smartphone Launching News: स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर। वन प्लस OnePlus  अपना नया स्मार्टफोन लांच करने जा रही है। कंपनी की ओर से नए स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है। वनप्लस इंडिया oneplus india के एक्स हैंडल पर इसके लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। कंपनी का अपकमिंग फोन OnePlus Nord CE 4 5G होगा। जिसे नॉर्ड सीई सीरीज के तहत भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए इसकी लॉन्च डेट और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में जान लेते हैं।

लॉन्चिंग की डेट और टाइम

OnePlus India के एक्स हैंडल पर इस फोन का एक फोटो शेयर किया गया है। जिसमें बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है। इस फोन को भारत में 1 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को शाम साढ़े 6 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसी वक्त इसके पूरे स्पेक्स और कीमत के बारे में जानकारी मिलेगी। लेकिन लॉन्च से पहले कुछ स्पेक्स डिटेल सामने आ चुकी है।

यहां से खरीद सकते हैं

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इस फोन को Dark Chrome और Celadon Marble कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज वनप्लस वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी लाइव कर दिया गया है। इस संकेत मिलता है कि इस लॉन्च के बाद अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

स्मार्टफोन के शानदार फीचर

OnePlus Nord CE 4 5G में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 पावरफुल चिपसेट दिया जाएगा।
OnePlus Nord CE 4 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। जबकि बैक पैनल पर 50MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार