img

बिजनेस डेस्क। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस ( post office ) की ऐसी ही 3 शानदार योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जो गारंटीड रिटर्न देती हैं। ये स्कीम ऐसी हैं जो आपको बैंकों से ज्यादा ब्याज देंगी। आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से।

1. सुकन्या समृद्धि योजना: अगर आपके घर में 10 साल से छोटी बेटी है, तो यह स्कीम आपके लिए सोने पर सुहागा है। इस समय पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम्स में सबसे ज्यादा ब्याज इसी पर मिलता है। इस स्कीम में फिलहाल करीब 8.2% के आसपास ब्याज मिल रहा है।

फायदा: इस स्कीम में आप सालाना थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स भी बचता है और मिलने वाले रिटर्न पर भी कोई टैक्स नहीं लगता। यह एफडी से कहीं बेहतर विकल्प है।

2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): अगर आप लंबे समय के निवेश करके पैसा बनाना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) से बेहतर कोई स्कीम नहीं है। इसमें आपको 15 साल में एक बड़ा अमाउंट प्राप्त होता है। इस स्कीम में 7.1% के आसपास का तगड़ा ब्याज मिलता है, जो कि चक्रवृद्धि ब्याज) के साथ जुड़ता है। यानी आपको ब्याज पर ब्याज मिलेगा।

फायदा: इस स्कीम के तहत जमा पैसे को कोर्ट भी कुर्क नहीं कर सकता। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें  निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों टैक्स फ्री का लाभ मिलता है।

3. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): अगर आप 5 साल वाली टैक्स सेविंग एफडी  कराने की सोच रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस का एनएससी (NSC) स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

फायदा: इसमें आम एफडी से अक्सर बेहतर ब्याज दर मिलती है। फिलहाल इस स्कीम में 7.7% के आसपास ब्याज मिल रहा है। इसमें निवेश करने पर भी इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। इसमें कोई रिस्क नहीं है और पैसा 5 साल में बढ़कर ही मिलता है।


Read More: Gold-Silver Price: सोना 940 रुपये सस्ता, चांदी के दाम में ​भी गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का हाल