नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दरों की घोषणा की। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि 5.50 फीसदी ही रहेगी। । यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। बता दें कि RBI ने जून में जून की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट और अप्रैल की पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की थी।
रेपो रेट में कमी नहीं होने से होम लोन के उन लोगों को निराशा हुई है, जो घर खरीदने के लिए होम लोन और कार खरीदने के लिए रेपो रेट में कमी का इंतजार कर रहे थे।
RBI ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी।
दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती हुई। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दरें 1% घटाई।
रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर आरबीआई देश के तमाम बैंकों को कर्ज देता है और इसमें होने वाला उतार-चढ़ाव लोन लेने वाले ग्राहकों पर सीधा असर डालता है।(हि.स.)
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




