img

गोंडा। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण के काफिले की फॉर्च्यूनर ने 2 बाइक सवारों को रौंद दिया। सड़क किनारे बैठी महिला को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर है।


कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने काफिले के साथ बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुजूरपुर जा रहे थे। काफिला अभी छतईपूरवा के पास पहुंचा था, तभी स्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान फॉर्च्यूनर ने बेकाबू होकर सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। बिजली के खंबे से टकराने के बाद गाड़ी ने घर से बाहर बैठी 60 साल की सीता देवी को भी रौंद दिया।

हादसे में निदुरा गांव के 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान की मौत हो गई है। हादसे के वक्त दोनों निदुरा गांव से करनैलगंज बाजार जा रहे थे। जबकि महिला की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर  गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर विरोध के साथ-साथ आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकने की कोशिश भी की।


हादसे के बाद कटराबाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ करनैलगंज व सीओ सिटी के सामूहिक प्रयास और मुकदमे के आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया। 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे