नई दिल्ली। अगर आप टाटा (TATA) की नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपको झटका दे सकती है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी की तरफ से कीमतों में की गई यह दूसरी बढ़ोतरी है।
कंपनी ने बताया कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और अन्य इनपुट कॉस्ट के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। कीमतों में यह इजाफा अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगा।
टाटा मोटर्स ने 18 जून को जारी एक बयान में कहा कि नई कीमतें 1 जुलाई से उसके पूरे कॉमर्शियल व्हीकल्स पोर्टफोलियो पर प्रभावी होंगी। कंपनी ने फिलहाल मॉडल के हिसाब से कीमतों में बदलाव का खुलासा नहीं किया है।
Read More: TATA की गाड़ियां महंगी होंगी , दाम में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी, जाने कब से लागू होगी नई कीमतें




