img

लखनऊ। Bhukamp In Lucknow: यूपी में दोपहर 2.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। इसका केंद्र नेपाल में था। लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अयोध्या, अलीगढ़, हापुड़, अमरोहा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के शहरों में 20 सेकेंड से ज्यादा वक्त तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इससे पहले यूपी में भूकंप की बात करें तो मार्च 2023 में झटके महसूस किए गए थे। रात में लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और एनसीआर समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग घरों से बाहर निकलकर काफी देर तक सड़क पर खड़े हो गए। इमारतों के हिलने से लोग दहशत में आ गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.2 थी।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत