img

लखनऊ। सीतापुर का रहने वाला राहुल कश्यप (26) लखीमपुर खीरी से 7 जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। राहुल लखीमपुर खीरी के एक निजी अस्पताल में काम काम करता था और यहां के  मोहल्ला प्रमिला नगर में अपनी बुआ के घर पर रहता था। राहुल के न मिलने पर परिजनों ने लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।

परिजनों के मुताबिक राहुल 7 जून को सुबह साढ़े नौ बजे टहलने जाने की बात कह कर अपनी बुआ के घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद राहुल की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने सदर कोतवाली में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

राहुल लखीमपुर खीरी में पिछले एक साल रहा था और अस्पताल में नौकरी घर रहा था। परिजनों का कहना है कि उसका किसी से भी कोई विवाद नहीं था।  राहुल के घर में उसके पिता के अलावा 3 बहनों और एक छोटे भाई है। इनके भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उस पर ही थी। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। 


Read More: परिवार नियोजन: ‘अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प