img

धर्म डेस्क।  Sawan Special: भगवान शिव को सावन ( Sawan 2025) का महीना बेहद प्रिय है।  इस महीने में महादेव के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जो भी शिव भक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन में हमेशा ही सुख और समृद्धि आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिसको करने से साधक पर शिव-शक्ति  की विशेष कृपा बरसती है।

सावन में किये जाने वाले उपाय 

1-अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में महामृत्युंजय यंत्र घर पर जरूर ले आएं। आप चाहे तो सावन सोमवार के दिन भी महामृत्युंजय यंत्र ला सकते हैं। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर घर में महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करें। इस उपाय को करने से हर परेशानी दूर हो जाती है।

2-अगर आप पैसों से जुड़ी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में चांदी से निर्मित नंदी घर ले आएं। सोमवार के दिन नंदी को घर में स्थापित करें। भगवान शिव की सवारी नंदी को घर में स्थापित करने से जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर हो जाएगी। आप चाहे तो नंदी को घर की तिजोरी में रख सकते हैं।

3-अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में अपने घर पर पारद शिवलिंग ले आएं। आप अपनी सुविधा के अनुसार सावन महीने में किसी दिन अपने घर पर पारद शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं। इस समय गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक पर शिव जी की कृपा बरसती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

4-अगर आप जीवन में विषम परिस्थिति से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में डमरू घर लें आएं। अब विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा के समय डमरू बजाएं। इसके बाद पूजा घर में ही डमरू को रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष भी दूर होता है।


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त