img

लखनऊ । रामचरितमानस को लेकर जुड़े विवाद के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने ब्राह्मणों के उत्पीड़न को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। पहले समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कानपुर की घटना को ब्राह्मणों के उत्पीड़न से जोड़ते हुए निंदा की। अब मुख्य सचेतक बजट मनोज पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजा जा रहा है।
 

समाजवादी पार्टी (सपा)  ने अन्य ब्राह्मण नेताओं को भी निर्देश दिया है कि जहां भी ब्राह्मणों के उत्पीड़न की घटना हो तत्काल इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दें। ताकि संबंधित क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल भेज कर पूरे मामले की जांच कराई जा सके। प्रतिनिधिमंडल से मिले आंकड़ों को विधानसभा में भी पार्टी रखेगी।

 

बता दें कि कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी प्रमिला दीक्षित (41) और बेटी नेहा (21) की जिंदा जलकर मौत हो गई।  पुलिस-प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गया था। इसी दौरान, एक महिला चिल्लाते हुए दौड़कर झोपड़ी में जाती है। वह अंदर से दरवाजा बंद कर लेती है। पुलिस भी वहां पहुंचती है। दरवाजा तोड़ देती है। इसी दौरान, झोपड़ी में आग लग जाती है। महिला और उसकी बेटी अंदर थीं। पुलिस फोर्स और अफसरों के सामने दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दोनों को बचाने में पति कृष्ण गोपाल बुरी तरह झुलस गए। इस मुद्दे को लेकर अब मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी आक्रामक हो गई है। 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत