कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई। इसके 22 डिब्बे डिरेल हो गए। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्री घायल हुए हैं। हादसा देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी किसी भारी चीज से टकराया। इंजन पर टकराने के निशान हैं। सबूत सुरक्षित रखे गए हैं। IB और UP पुलिस जांच कर रही है। नॉर्दन सेंट्रल रेलवे के GM उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा- यह तय है कि हादसा इंजन के किसी चीज से टकराने से हुआ है। मौके पर कोई चीज नहीं मिली है।
हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 70 से 80 के बीच थी। एक पहिया उतरते ही प्रेशर कम हुआ। ड्राइवर ने वक्त रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
झांसी- कानपुर ट्रैक बाधित, 7 ट्रेनें रद्द
जालौन। कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से झांसी-कानपुर रूट बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इस रूट पर चलने वाली 7 गाड़ियां निस्स्त कर दी गईं। जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट डायवर्ड कर दिया गया। झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी, पैसेंजर और एक और ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया। जिस वजह से झांसी लखनऊ और कानपुर जाने वाले लोगों को बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सुबह से ही उरई रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी माहौल रहा और यात्री परेशान रहे। उल्लेखनीय है कि शनिवार तड़के कानपुर के भीमसेन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पलटने की घटना से कानपुर झांसी रेल मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हैा।
Read More: हरदोई में बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर




